प्रदेश यादव महासभा झारखंड के द्वारा कल यानि 18 नवंबर को पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह पैदल मार्च जयपाल सिंह स्टेडियम से शहीद चौक तक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। यादव महासभा झारखंड मीडिया प्रभारी शिव कुमार सिंह यादव ने कहा है कि पैदल मार
भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में मंगलवार को पैर रखने तक की जगह नहीं थी। पहली बार किसी राष्ट्रपति के कदम यहां पड़े थे। बिरसा मुंडा के वंशजों ने उनकी खूब खातिरदारी की। उनके वंशजों ने कांसे की थाली में उनके पांव धोए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए ईडी ने 17 नवंबर को है। सत्ता पक्ष में बैठकों का दौर आज दिन भर जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि सत्तापक्ष के सारे विधायक रांची में रहेंगे।
दिव्यांगों की प्रतिभा को प्रोतसाहित करने एवं उनके व्यवसाय के लिए समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए एक विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 3 दिसंबर 2022 को ऑड्रे हाउस में आयोजित किया जा रहा है।
पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओयना गांव में जमीन कारोबारी आजाद हुसैन (50) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही आबाद अंसारी पर लगा है। आजाद हुसैन कांके थाना क्षेत्र के पतराटोली का रहनेवाला था। वह जमीन का करोबार करता था। मृतक के भाई ने पिठोरिया थाने में
पुंदाग ओपी क्षेत्र में गुरुवार को झाड़ी से बरामद शव की पहचान हो गई है। महिला धुर्वा की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसके पति ने की और शव झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
ठाकुर गांव थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि यहां एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि कहा जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद 4 लोगों को रिम्स में भर्ती कराया गया
कांके थाना क्षेत्र के डैम साइड चंदवे से बड़ी चोरी की घटना सामने आ रही है। सिद्धार्थ त्रिपाठी नामक व्यक्ति के घर में करीब 30 लाख रुपए के सामान और कैश की चोरी हुई है।
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले धुर्वा डैम में एक डेढ़ साल की बच्ची को उसके पिता ने फेंक दिया। पिता को शक है कि बच्चे की मां का किसी और के साथ अवैध संबंध चल रहा है और यह उसकी बच्ची नहीं थी इसलिए यह कदम उठाया।
चतरा के टंडवा में कोयला व्यवसायी कैलाश वर्मा के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। IT की टीम सुबह 10 बजे ही बिंगलात स्थित कैलाश वर्मा के घर पर छापेमारी कर रही है।
रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 03, 04, 09, 13, 33, 46 व 50 में 74.67 लाख की लागत आठ योजनाओं का निमार्ण होगा। मेयर आशा लकड़ा ने इसका शिलान्यास किया। इसके तहत वार्ड- 03 में 8,67,533 रुपए की लागत से पीसीसी पथ निर्माण होगा। वहीं, एलदहातू के लौकी फैंसी स्टोर से घ
झारखंड में चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी के बीच कांग्रेस नेता राजीव रंजन ने कहा है कि यह सीधा-सीधा पटकथा लिखा गया है और उसी के अनुसार कार्रवाई हो रही है। आखिर गैर भाजपा शासित प्रदेशों में ही छापेमारी क्यों हो रही है।